
होली भाईचारे और प्रेम का प्रतीक : अवनी महतो
डीजे न्यूज, बंदगांव, चाईबासा : बंदगांव प्रखंड में 14 मार्च को होली का त्योहार पारंपरिक उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। हुडंगदा गांव निवासी समाजसेवी अवनी कुमार महतो ने होली पर्व की पूर्व संध्या पर ग्रामीणों से सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपील की है।
होली भाईचारे और प्रेम का प्रतीक : अवनी महतो
समाजसेवी अवनी कुमार महतो ने कहा कि होली रंगों और खुशियों का त्योहार है, जो बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि यह पर्व फाल्गुन मास में मनाया जाता है और इसकी शुरुआत होलिका दहन से होती है।
उन्होंने कहा कि होली पर्व राधा-कृष्ण के प्रेम का प्रतीक है, जो आपसी प्रेम और भाईचारे को बढ़ावा देता है। इस दिन लोग नाच-गाकर और मिठाई बांटकर खुशियां मनाते हैं।
जबरन रंग लगाने से बचें–समाजसेवी की अपील
अवनी कुमार महतो ने कहा कि होली को सभी लोग सम्मान और संयम के साथ मनाएं। उन्होंने आग्रह किया कि
किसी पर जबरन रंग न लगाएं।
बीमार व्यक्तियों और महिलाओं को रंग लगाने से बचें।
त्योहार के दौरान किसी की भावनाओं को ठेस न पहुंचाएं।
उन्होंने कहा कि होली एकता का त्योहार है, इसलिए सभी को मिल-जुलकर इसे शांतिपूर्ण माहौल में मनाना चाहिए।