हजारीबाग में भाजपा समर्थित मेयर प्रत्याशी सुदेश कुमार का अभियान तेज, समर्थन में उतरीं शेफाली गुप्ता

Advertisements

हजारीबाग में भाजपा समर्थित मेयर प्रत्याशी सुदेश कुमार का अभियान तेज, समर्थन में उतरीं शेफाली गुप्ता

डीजे न्यूज, हजारीबाग : नगर निगम चुनाव को लेकर शहर का राजनीतिक तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी क्रम में भाजपा नेत्री सह समाजसेवी शेफाली गुप्ता ने भाजपा समर्थित प्रत्याशी सुदेश कुमार के पक्ष में जोरदार जनसंपर्क अभियान चलाकर चुनावी माहौल को नई धार दे दी है।

शेफाली गुप्ता ने विभिन्न वार्डों में घर-घर जाकर मतदाताओं से संवाद स्थापित किया और सुदेश कुमार को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और नगर के विकास को लेकर भाजपा की प्राथमिकताओं को साझा किया। जनसंपर्क अभियान के दौरान उन्होंने कहा कि सुदेश कुमार एक अनुभवी, कर्मठ एवं जनसेवा के प्रति समर्पित उम्मीदवार हैं। नगर की स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करना, सड़क-पानी-बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाना और शहर को सुव्यवस्थित विकास की राह पर आगे बढ़ाना उनका प्रमुख लक्ष्य है।

अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। कई स्थानों पर स्थानीय लोगों ने फूलमालाओं से स्वागत कर अपना समर्थन जताया। शेफाली गुप्ता ने विश्वास जताते हुए कहा कि जनता का मिल रहा अपार समर्थन इस बात का संकेत है कि नगर निगम चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ऐतिहासिक जीत दर्ज करेंगे। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि नगर के समग्र विकास और उज्ज्वल भविष्य के लिए सुदेश कुमार को अपना बहुमूल्य मत देकर विजयी बनाएं।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top