हेमंत 20 को आएंगे मधुबन, मरांग बुरू जुग जाहेर बाहा बोंगा समारोह में होंगे शामिल 

Advertisements

हेमंत 20 को आएंगे मधुबन, मरांग बुरू जुग जाहेर बाहा बोंगा समारोह में होंगे शामिल 

गिरिडीह के डीसी रामनिवास यादव का आमंत्रण किया स्वीकार 

डीजे न्यूज, रांची : मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में सोमवार को गिरिडीह के उपायुक्त रामनिवास यादव ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उपायुक्त यादव ने मुख्यमंत्री सोरेन को 20 फरवरी को गिरिडीह के मधुबन में आयोजित होने वाले “मरांग बुरू जुग जाहेर बाहा बोंगा 2026” समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सादर आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री सोरेन ने उक्त आमंत्रण को स्वीकार करते हुए अपनी पूर्ण सहमति प्रदान की तथा गिरिडीहवासियों के प्रति अपनी हार्दिक शुभकामनाएं व्यक्त कीं।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top