
हड़ताल को सफल बनाने में चट्टानी एकता का परिचय दें मजदूर: हलधर महतो
डीजे न्यूज, कतरास (धनबाद) :
केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ 9 जुलाई को प्रस्तावित हड़ताल की सफलता को लेकर केशलपुर कोलियरी में रविवार को बिहार कोलियरी कामगार यूनियन की बैठक हुई। अध्यक्षता
शाखा अध्यक्ष ठाकुर महतो ने की। यूनियन के केंद्रीय उपाध्यक्ष सह भाकपा-माले पोलित ब्यूरो के सदस्य हलधर महतो ने चट्टानी एकता का परिचय देने का आह्वान मजदूरों से करते हुए कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार मजदूर विरोधी लेबर कोर्ट लाकर मजदूरों के लोकतांत्रिक अधिकार को समाप्त करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र की तानाशाही सरकार के खिलाफ लड़ने के लिए मजदूर वर्ग को किसान आंदोलन से प्रेरणा लेकर एक लंबी लड़ाई की तैयारी करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी के नौजवानों को मजदूरों का नेतृत्व संभालना होगा। बैठक में शाखा सचिव सुनील कुमार महतो, शंकर महतो, दिलीप कुमार महतो, श्रृष्टिधर महतो, अजीत दास, चेतू साहू, दिलीप महतो, रामू महतो, कार्तिक महतो, रामाश्र सिंह, रॉबिन महतो, भैरवनाथ महतो आदि उपस्थित थे।