गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर

Advertisements

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर
डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): उत्क्रमित मध्य विद्यालय कुसबेरिया में गुरुवार को शिक्षक अभिभावक गोष्ठी का आयोजन किया गया।  प्रखंड उप प्रमुख आशा देवी एवं मुखिया डोली हांसदा ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर दिया। कहा कि विद्यालय में बच्चों की शत प्रतिशत उपस्थिति आवश्यक है। बच्चों की साफ सफाई के साथ-साथ समय पर स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया। मौके पर प्रधान शिक्षक नंदकिशोर पाल, सुनील टुडू, लेखनी कुमारी, फूलमनी देवी, दुलारी देवी, सुमनी देवी, सोपान कुमार महतो आदि थे। अध्यक्षता प्रबंध समिति के अध्यक्ष करम टुडू ने जबकि संचालन सहायक शिक्षक विवेक कुमार कर रहे थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top