ग्रामीण स्वास्थ्य सुविधाओं को मिलेगा बढ़ावा : रामनिवास यादव

Advertisements

ग्रामीण स्वास्थ्य सुविधाओं को मिलेगा बढ़ावा : रामनिवास यादव

डीजे न्यूज, गिरिडीह : गिरिडीह में समाहरणालय सभागार में 15वें वित्त आयोग अनुदान मद से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं उप स्वास्थ्य केन्द्र निर्माण में आ रही समस्याओं के निराकरण को लेकर उपायुक्त रामनिवास यादव ने बैठक की। उन्होंने अधिकारियों से निर्माण कार्य की वर्तमान स्थिति, लंबित कार्यों तथा निर्माण में आ रही समस्याओं के बारे में विस्तृत जानकारी ली और जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि जिन योजनाओं में किसी भी प्रकार की बाधा आ रही है, उसे प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र दूर किया जाए। उन्होंने अंचल अधिकारियों को भूमि से संबंधित मामलों का त्वरित समाधान करने तथा संबंधित विभागों को आपसी समन्वय स्थापित कर कार्य को गति देने का निर्देश दिया। साथ ही कार्यकारी एजेंसियों को निर्माण कार्य की गुणवत्ता बनाए रखते हुए निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top