
ग्रामीण भाजपा के नेताओं ने बाबूलाल को नेता प्रतिपक्ष बनने पर किया सम्मानित
डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद) : झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी को झारखंड विधानसभा में प्रतिपक्ष का नेता चुने जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। इसी क्रम में धनबाद जिला ग्रामीण भाजपा अध्यक्ष घनश्याम ग्रोवर के नेतृत्व में पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल रांची पहुंचा और मरांडी से मुलाकात कर उन्हें बधाई दी।
ग्रामीण भाजपा जिला अध्यक्ष घनश्याम ग्रोवर ने पूर्व मुख्यमंत्री को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया और उनके नेतृत्व में विपक्ष की मजबूती की उम्मीद जताई। उन्होंने कहा कि बाबूलाल मरांडी के अनुभव और नेतृत्व से झारखंड में भाजपा को नई दिशा मिलेगी।
इस मौके पर भाजपा नेताओं मोहन कुंभकार, आशीष मुखर्जी, बीरांची सिंह, पंकज सिंह, मनोज रवानी समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने मरांडी को शुभकामनाएं देते हुए भाजपा को मजबूत करने का संकल्प लिया।