ग्रामीण भाजपा के 16 मंडल अध्यक्षों की घोषणा 

Advertisements

ग्रामीण भाजपा के 16 मंडल अध्यक्षों की घोषणा 

मंडल अध्यक्षों के साथ मंडल प्रतिनिधियों की भी हुई नियुक्ति 

डीजे न्यूज, धनबाद : धनबाद जिला ग्रामीण भाजपा के चुनाव पर्यवेक्षक प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय एवं चुनाव अधिकारी विनय जायसवाल की देखरेख में गुरुवार को 16 भाजपा मंडल अध्यक्षों की घोषणा कर दी गई। साथ ही तेरह मंडल प्रतिनिधियों की भी घोषणा की गई। जिला अध्यक्ष घनश्याम ग्रोवर की अध्यक्षता में जिला कार्यालय में आयोजित बैठक में सभी नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्षों एवं मंडल प्रतिनिधियों का अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर चुनाव पर्यवेक्षक बालमुकुंद सहाय ने कहा कि भाजपा में आंतरिक लोकतंत्र है। यहां छोटे कार्यकर्ताओं को भी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जाती है। उन्होंने शांतिपूर्ण चुनाव संम्पन्न कराने के लिए जिला, प्रदेश की टीम की सदस्यों की सराहना की। चुनाव अधिकारी विनय जायसवाल ने कहा कि सभी नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष एवं प्रतिनिधि पार्टी को ओर मजबूत करेंगे। संगठन का विस्तार सुदूर क्षेत्रों तक करेंगे। बैठक को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य धर्मजीत सिंह, विगत विधानसभा चुनाव में टुंडी से उम्मीदवार रहे विकास महतो, सिंदरी से उम्मीदवार रहीं तारा देवी, धरणीधर मंडल, बलदेव महतो, मोहन कुंभकार, राजेश चौधरी, जिला मीडिया प्रभारी रतिरंजन गिरि, निलकंठ रवानी, फूलचंद्र मंडल, जिला मंत्री आशीष मुखर्जी, प्रकाश बाउरी, रानी सिंह, कविता वर्णवाल, नीतू शंकर आदि ने संबोधित किया। संचालन महामंत्री निताय रजवार एवं धन्यवाद ज्ञापन मनोज मिश्रा ने किया। मौके पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष मनीष साव, परेश चन्द्र दास, समीर साव भी मौजूद थे।

इस मौके पर सर्वसम्मति से बलियापुर पूर्वी के लिए विद्युत चक्रवर्ती मंडल अध्यक्ष बनाये गए। बलियापुर पश्चिमी में सुनील मोदक, गोविंदपुर पश्चिमी पप्पू विश्वकर्मा, बरवाअड्डा पिंकू कुमार महतो, टुंडी पश्चिम से गोविंद टूडू, पूर्वी टुंडी भीमलाल भंडारी, दक्षिणी टुंडी विकास चंद्रा, ब्रह्मणडीहा रामनिवास तिवारी, गोमो सुरेश महतो, ग्यारकुंड दक्षिण संजय कुमार ठाकुर, ग्यारकुंड उत्तर ,हरि कुमार, बेनागड़िया राजेश कुमार बाउरी, नीरसा उत्तर, दीपक दास, कलियासोल, आस्तिक मंडल, चिरकुंडा अरविंद कुमार सिन्हा, मैथन, अमरनाथ साव को मंडल अध्यक्ष की जिम्मेवारी दी गयी है। इसी तरह मंडल प्रतिनिधि में बरवाअड्डा के लिए सुजीत चौधरी, बरवा, तालेश्वर साव,बलियापुर पूर्वी, नारायण पाल, गोमो, शंकर पाण्डे, तोपचांची, रामनारायण भगत, ब्राह्मणडीहा, ज्योति लाल महतो, पूर्वी टुंडी, रेवती मरांडी, टुंडी पश्चिम फेनी यादव, कलियासोल, गोपाल भारती, निरसा दक्षिण, मनोज सिंह, मैथन, रवींद्र प्रसाद साहनी, निरसा उत्तर, अशोक गुप्ता, एवं ग्यारकुंड उत्तर के लिए देवनारायण पाठक को मंडल प्रतिनिधि बनाया गया है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top