गोपालीचक मोड़ में लगा तीन सौ केवीए का ट्रांसफॉर्मर

Advertisements

गोपालीचक मोड़ में लगा तीन सौ केवीए का ट्रांसफॉर्मर
डीजे न्यूज, तिसरा(धनबाद): झरिया विधानसभा क्षेत्र के गोपालीचक मोड़ में तीन सौ केवीए ट्रांसफार्मर लगाया गया। उदघाटन झरिया विधायक रागिनी सिंह ने किया।
लंबे समय से इस क्षेत्र में बिजली की अनियमित आपूर्ति और वोल्टेज की समस्या बनी हुई थी। झरिया विधायक के निरंतर प्रयास एवं बी.सी.सी.एल. प्रबंधन से हुई सकारात्मक वार्ता के फलस्वरूप नया ट्रांसफार्मर लगाया गया।  स्थानीय नागरिकों को स्थायी रूप से सुचारु एवं बेहतर विद्युत आपूर्ति का लाभ मिलेगा।
मौके पर पूर्व पार्षद  शैलेन्द्र सिंह, नन्हे सिंह, अनूप सिंह, समता सिंह, श्रवन चौहान, भीम चौहान, दीपक भुइयां, शिवधरी धिकार, अर्जुन भुइयां, हरेराम मौजूद रहे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top