Advertisements




गोमो के रास्ते चलेगी वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी स्पेशल ट्रेन

डीजे न्यूज, धनबाद: होली के मद्देनजर यात्रियों की सुविधा एवं उनके सुगम आवागमन हेतु कोडरमा-पारसनाथ-गोमो के रास्ते वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी-खुर्दा रोड के मध्य वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी-खुर्दा रोड-वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा। देखिए ट्रेन सं.,ट्रेन का नाम,परिचालन का दिन तथापरिचालन की तिथि का विवरण।
01929वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी- खुर्दा रोड स्पेशल,शुक्रवार,27 फरवरी से 27 मार्च तक।
01930खुर्दा रोड -वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी स्पेशल,रविवार, 01 मार्च से 29 मार्च तक।




