गोलमारा के झाड़ियों में मिला नाइट गार्ड का शव
हत्या की आशंका, पुलिस तहकीकात में जुटी
डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): बलियापुर थाना क्षेत्र के नीमटांड़ निवासी 58 वर्षीय अजीत रवानी का शव मंगलवार की शाम गोलमारा जाने वाली रास्ते के बगल स्थित झाड़ी में मिलने से सनसनी फ़ैल गई । वह रविवार रात काम पर जाने के लिए घर से निकले थे फिर वापस नहीं लौटे। मृतक के माथे पर चोट के निशान थे। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और निरीक्षण किया। पुलिस ने पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए शव को धनबाद भेज दिया।
क्या है मामला
मृतक अमझर स्थित बंद श्री इंटरप्राइजेज (फ्लाई ऐश फैक्ट्री) में गाजन महतो के साथ नाइट गार्ड के रूप में काम करते थे। उक्त फैक्ट्री के सिक्योरिटी इंचार्ज आशीष कुमार वीद ने सोमवार के दिन ही बलियापुर थाना में आवेदन दी थी। जिसमें गाजन महतो को घायल अवस्था में धनबाद में इलाज हेतु भर्ती कराने तथा अजीत रवानी के घर चले जाने के संबंध में सूचना दी थी। इधर मृतक के परिजनों द्वारा इस संबंध में थाना प्रभारी को शिकायत किए जाने के बाद पुलिस रेस हुई और अजीत रवानी की खोज में जुट गई । सुबह पुलिस उनकी खोज में आमझर स्थित उक्त बंद फ्लाईएश फैक्ट्री में पहुंची। खोजी कुत्ता भी मंगाया। खोजी कुत्ता उक्त फ्लाई ऐश फैक्ट्री से निकलकर कुछ दूर स्थित एक बंद पत्थर खदान में कूद गया। खोजी कुत्ते के खदान में कूदने के बाद ग्रामीण भी खदान के पानी में उसे ढूंढते रहे। इस दौरान सिंदरी की पुलिस इंस्पेक्टर नूतन मोदी, एसपीडीओ पीसी महतो आदि भी पहुंचे। शाम 3:00 बजे पुलिस को सूचना मिली कि रानी रोड से गोलमारा जाने वाली पथ के किनारे एक व्यक्ति का शव झाड़ी में पड़ा है। पुलिस वहां पहुंची और शव को देख परिजनों ने उनकी पहचान अजीत रवानी के रूप में किया। पुलिस गंभीर रूप से घायल एवं इलाजरत गाजन महतो का बयान लेने के प्रयास में जुटी है। फिलहाल उनकी हालत गंभीर बताई जाती है। सूत्रों के अनुसार जिस बंद फ्लैश ऐश फैक्ट्री में अजीत रवानी (मृतक) एवं गाजन रवानी नाइट गार्ड का काम करते थे उक्त फैक्ट्री के बाउंड्री के अंदर धनबाद सिंदरी रेल लाइन चौड़ीकरण कार्य में जुटे रेलवे के ठेकेदार का हाईवा वाहन, पोकलेन आदि मशीन रखी जाती है। चर्चा है कि रविवार की रात उक्त बंद फैक्ट्री के अंदर रखा वाहनों के दो तीन चालक फैक्ट्री के अंदर शराब का सेवन करना चाहते थे जिसका दोनों नाइट गार्ड ने विरोध किया था। संभवत उसी मामले को लेकर मारपीट की घटना हुई होगी। दूसरी ओर बताया जाता है कि गोलमारा जाने वाली उक्त पथ व्यस्त पथ है। अगर मृतक का शव दोपहर के पहले घटनास्थल पर रहा होता तो इसकी सूचना लोगों को पहले ही मिल जाती। की स्थिति में उसे वहां फेंक दिया गया हो इधर अजीत रावनी का शव मिलने के बाद ग्रामीणों में भारी रोष है। मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक के परिवार में उनकी पत्नी पुष्पा देवी, तीन पुत्रों में अमित रवानी, सुमित रवानी एवं दीपक रवानी है।