


गिरिडीह मेयर चुनाव : केशव महतो कमलेश एवं राजेश ठाकुर ने समीर राज चौधरी के लिए बनाई रणनीति 

कांग्रेस की राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक
डीजे न्यूज,
गिरिडीह : जिला कांग्रेस कमेटी की राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक संपन्न हुई, जिसमें झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश एवं कांग्रेस पार्टी के नगर निकाय चुनाव के प्रभारी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर शामिल हुए।
बैठक में गिरिडीह नगर निगम से चुनाव लड़ रहे पार्टी समर्थित समीर राज चौधरी के चुनाव संचालन और चुनाव जीतने की रणनीति पर गहन चर्चा की गई और कार्यकर्ताओं को कई टिप्स दिए गए।
प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि पिछले बार भी समीर राज चौधरी काफी मत लाकर दूसरे नंबर पर रहे थे। इस बार थोड़ी और मेहनत करने की जरूरत है, निश्चित रूप से सीट पर हम विजय होंगे।
नगर निकाय चुनाव के प्रदेश प्रभारी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि गिरिडीह की प्रबुद्ध जनता समीर राज चौधरी को अच्छी तरह से जान रही है और जितने भी प्रत्याशी हैं, निश्चित तौर पर सहज और सुलभ रूप से उपलब्ध व्यक्ति हैं समीर राज चौधरी।
बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सतीश केडिया ने की और उन्होंने प्रदेश नेतृत्व को आश्वस्त किया कि पार्टी के सारे कार्यकर्ता पार्टी एकजुट होकर पार्टी समर्थित प्रत्याशी को जिताने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।
इस मौके पर समीर राज चौधरी, नरेश वर्मा, अजय सिन्हा, ऋषिकेश मिश्रा, सरफराज अंसारी, अशोक विश्वकर्मा, मोहम्मद सोहेल, विनीत भास्कर, वाहिद अंसारी, सीताराम पासवान, संतोष दास, आयुष सिन्हा, निजामुद्दीन अंसारी, शाहनवाज आलम सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।




