



गिरिडीह में सांसद खेल महोत्सव का रंगारंग आगाज

डीजे न्यूज, गिरिडीह : झंडा मैदान में सोमवार शाम सांसद खेल महोत्सव का रंगारंग आगाज हुआ। सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत तीन दिनों तक होनेवाले क्रिकेट और फुटबॉल महासंग्राम को लेकर सोमवार को नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता का उदघाटन गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी, डीसी रामनिवास यादव, आजसू जिलाध्यक्ष गुड्डू यादव आदि ने दीप जलाकर किया।
इस दौरान सांसद व डीसी के साथ आजसू के कंपू यादव, प्रियंका शर्मा, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष प्रो विनीता कुमारी, भाजपा नेता विनय कुमार सिंह, चुन्नूकांत, नवीन सिन्हा आदि द्वारा मैदान में गुब्बारा उड़ाने और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने के बाद खेल का आगाज हुआ। सांसद खेल महोत्सव के आगाज के दौरान कलाकारों ने छऊ नृत्य की प्रस्तुति दी। मौके पर सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोंच है कि युवाओं को खेल में उचित प्लेटफॉर्म मिले। इसी उद्देश्य से सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। सांसद खेल महोत्सव का उद्देश्य है कि पंचायत स्तर के खिलाड़ी भी राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंच सके। कहा कि यह आयोजन 19 नवंबर तक चलेगा। डीसी रामनिवास यादव ने कहा कि जीवन में खेल का काफी महत्व है। स्वस्थ्य शरीर के साथ मानसिक संतुलन बनाए रखने में भी खेल का अहम योगदान रहता है। आजसू जिलाध्यक्ष गुड्डू यादव ने बताया कि 17 व 18 नवंबर को झंडा मैदान में नाइट क्रिकेट मैच का मुकाबला हेागा। जिसमें 8 टीमों ने हिस्सा लिया है। वहीं 19 नवंबर को फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन होगा।
