
गिरिडीह में मां पार्वती और भगवान गणेश की प्राण प्रतिष्ठा हवन के साथ संपन्न
डीजे न्यूज, गिरिडीह: सदर प्रखंड कार्यालय प्रांगण में आयोजित तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव हवन और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत संपन्न हुआ। इस अवसर पर मां पार्वती, भगवान गणेश, भगवान कार्तिक और नंदी महाराज की प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा की गई। श्रद्धालुओं के जयकारों से पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण में गूंज उठा।
महोत्सव में उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी, उपनगर आयुक्त प्रशांत कुमार लायक, डीटीओ शैलेश प्रियदर्शी, सीओ मो. असलम, बीडीओ गणेश रजक और जिला आपूर्ति पदाधिकारी गुलाम समदानी ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुआ पूजन और हवन
प्राण प्रतिष्ठा पूजन और हवन का नेतृत्व पुजारी नकुल पाठक और आचार्य हेमंत पाठक ने वैदिक विधि-विधान के साथ संपन्न कराया। पूरे आयोजन के दौरान भक्तगण पूजा-अर्चना में लीन रहे और धार्मिक वातावरण में श्रद्धा के साथ भाग लिया।
कार्यकर्ताओं ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका
महोत्सव को सफल बनाने में कई कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भूमिका निभाई। मुख्य रूप से विश्वकर्मा ठाकुर, मिथलेश कुमार सिंह, आशुतोष पांडे, टुनटुन कुमार राय, शहवाल शांडिल्य, राजीव सिंह, मनोज कुमार समेत अन्य कार्यकर्ता पूरे आयोजन के दौरान व्यवस्था संभालने में जुटे रहे।
श्रद्धा और आस्था का उत्सव
इस धार्मिक आयोजन में स्थानीय श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। भक्तों ने मां पार्वती और भगवान गणेश से सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। महोत्सव के सफल समापन पर आयोजकों ने सभी उपस्थित लोगों का आभार प्रकट किया।