

गिरिडीह में कराटे खिलाड़ियों का सम्मान समारोह आयोजित
डीजे न्यूज, गिरिडीह :
बरमसिया चिल्ड्रन पार्क में आज सुबह इंस्टिट्यूट ऑफ शोतोकान कराटे यूनाइटेड झारखंड एवं दीपक मार्शल आर्ट एकेडमी के संयुक्त तत्वावधान में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गिरिडीह के वरिष्ठ कराटे खिलाड़ी अभिषेक सहाय, झामुमो क्रीड़ा मोर्चा के जिला अध्यक्ष नुरुल होदा, चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज गिरिडीह के अध्यक्ष राहुल बर्मन, मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष सौरभ जालान और सचिव शशांक अग्रवाल उपस्थित रहे। अतिथियों ने बेल्ट ग्रेडिंग में सफल बच्चों को मेडल और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया।
सम्मानित बच्चों के नाम इस प्रकार हैं—
येलो बेल्ट : अयांस श्रीवास्तव, सोनम कुमारी, कार्तिक कुमार, अथर्व आर्या, श्रेयाष गुप्ता, मान्या जायसवाल, वर्षा कुमारी, आरुष श्रीवास्तव, सुप्रिया वर्मा, रिदित कुमार, अनशुमन कुमार।
ऑरेंज बेल्ट : अनिकेत भदानी, निक्की कुमारी, अवेंजलिन, कुमार शशांक, आर्या मिश्रा, दर्पण श्रीवास्तव, दिव्यांश श्रीवास्तव, मयंक यादव।
ग्रीन बेल्ट : हिमानी घोष, दिव्यांका श्रीवास्तव।
इसके अलावा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों आरुषि, भूमिका, अर्जुन, अंजनी, अमृत, मन्नू को भी मेडल देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान बरमसिया चिल्ड्रन पार्क के संचालक विरेंद्र राय ने पार्क में नियमित रूप से कराटे प्रशिक्षण की अनुमति प्रदान करने की घोषणा की।
इस अवसर पर इंस्टिट्यूट ऑफ शोतोकान कराटे यूनाइटेड झारखंड के जनरल सेक्रेटरी मो. इबरार कुरैशी और दीपक मार्शल आर्ट एकेडमी के संचालक एवं कराटे शिक्षक दीपक श्रीवास्तव की अहम भूमिका रही।
समारोह को सफल बनाने में बच्चों के अभिभावकों का योगदान सराहनीय रहा।
