Advertisements





गिरिडीह कोयलांचल क्षेत्र में धूमधाम से मना चित्रगुप्त पूजा, भैयारी में शामिल हुए श्रद्धालु
डीजे न्यूज, गिरिडीह : गिरिडीह कोयलांचल क्षेत्र अंतर्गत बनियाडीह ऑफिसर्स क्लब में धूमधाम के साथ भगवान चित्रगुप्त की पूजा अर्चना की गई।

इस दौरान कायस्थ महापरिवार के लोग शामिल होकर अपने आराध्य देव की पूजा अर्चना की। पूजन के बाद हवन व आरती हुआ। इसके बाद सबों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। इसके बाद दोपहर में भैयारी का आयोजन किया गया, जिसमें काफी संख्या में लोग शामिल हुए।

पूजन के सफल आयोजन में संरक्षक डॉ परिमल सिन्हा, राजा गोपाल, सचिव विभूति भूषण, संजीव कुमार, सूरज सिन्हा, संजू सिन्हा, विशाल भूषण, दीपक सिन्हा, अंकित सहाय, महेश कुमार, अमन आनंद, आयुष, श्रेयांश, धर्मेंद्र सिन्हा, युवराज, निरुपम आदि ने सक्रिय भूमिका अदा की।
