गिरिडीह के गांडेय में अवैध हथियार निर्माण का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार

Advertisements

गिरिडीह के गांडेय में अवैध हथियार निर्माण का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार
डीजे न्यूज,गिरिडीह : पुलिस अधीक्षक डॉ बिमल कुमार को मिली गुप्त सूचना के आधार पर गांडेय थाना क्षेत्र के महेशमस्सो गांव में छापामारी की गई, जिसमें अवैध हथियार निर्माण का भंडाफोड़ हुआ। पुलिस ने 5 लोगों को रंगे हाथ पकड़ा और उनके पास से 6 देसी पिस्टल, 11 मैगजीन, 5 जिंदा गोली, 12 अधनिर्मित पिस्टल, और हथियार बनाने के उपकरण बरामद किए।
अरैस्ट किए गए अभियुक्तों में शायर अली, फुलकान अंसारी, इस्लाम अंसारी, समीर नसीम उर्फ सनी, और मंगल उर्फ सतना शामिल हैं। इनमें से कुछ अभियुक्त पूर्व में भी अवैध हथियार रखने और बनाने के मामले में जेल जा चुके हैं। पुलिस ने बताया कि ये लोग विधानसभा चुनाव के दौरान भी अवैध हथियार निर्माण में शामिल थे।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस मामले में आगे की जांच जारी है और फरार अभियुक्तों की तलाश की जा रही है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top