गिरिडीह जिला स्वर्णकार संघ के अध्यक्ष बने बिनोद स्वर्णकार

Advertisements

गिरिडीह जिला स्वर्णकार संघ के अध्यक्ष बने बिनोद स्वर्णकार

जिला स्वर्णकार संघ की नयी कमेटी का गठन 

डीजे न्यूज, गिरिडीह : अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ के गिरिडीह जिला समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक गांडेय के पूर्व विधायक सह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लक्ष्मण स्वर्णकार की अध्यक्षता में हुई। जिसमें पूर्व अध्यक्ष स्व. राजेन्द्र बर्मन के निधन के बाद रिक्त पड़े अध्यक्ष पद को भरने का निर्णय लिया गया। सर्वसम्मति से बिनोद स्वर्णकार को अध्यक्ष चुना गया।

जिले भर से जुटे स्वर्णकार समाज के पदाधिकारियों ने समाज के उत्थान पर जोर दिया और रिक्त पड़े अध्यक्ष पद के लिए बिनोद स्वर्णकार के नाम का प्रस्ताव दिया। जिसे समाज के उपस्थित लोगों ने ध्वनिमत से पारित कर दिया। इसके साथ ही गिरिडीह जिला स्वर्णकार संघ की नयी कमेटी बनायी गयी। नई कमेटी में अध्यक्ष बिनोद स्वर्णकार, मुख्य संरक्षक लक्ष्मण स्वर्णकार, संरक्षक सुरेन्द्र बर्मन, अनिल बर्मन, डॉ. राजेश पोद्दार व रामकिशोर शरण को बनाया गया। महासचिव के पद पर बढ़न वर्मा, सह सचिव प्रमोद स्वर्णकार, उपाध्यक्ष विश्वनाथ स्वर्णकार, प्रकाश स्वर्णकार व अनूप स्वर्णकार को चुना गया। संगठन सचिव अम्बुज प्रसाद वर्मा, नरेश स्वर्णकार व रंजीत स्वर्णकार और कोषाध्यक्ष दिलीप बर्मन को बनाया गया। अंत में उपस्थित लोगों ने पूर्व अध्यक्ष स्व. राजेन्द्र बर्मन, स्व. राधे स्वर्णकार व स्व. अरूण स्वर्णकार को दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लक्ष्मण स्वर्णकार, राष्ट्रीय सचिव बी अगस्त क्रांति कुमार शर्मा, गिरिडीह जिला चैम्बर ऑफ कॉमर्स के चेयरमैन राहुल बर्मन, महिला मोर्चा अध्यक्ष लता वर्मा, मदन स्वर्णकार, अरविन्द स्वर्णकार, मुकेश स्वर्णकार, मोहन स्वर्णकार, चंदन बर्मन, सज्जन बर्मन, अनूप स्वर्णकार, भीम स्वर्णकार, शंकर भारती, बालदेव स्वर्णकार, श्यामाकांत शरण, मनोहर स्वर्णकार, सत्यनारायण स्वर्णकार, विजय सोनी सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top