घटवार/ घटवाल आदिवासी महासंघ की प्रदेश स्तरीय बैठक संपन्न अनुसूचित जनजाति में शामिल करने की उठाई मांग

Advertisements

घटवार/ घटवाल आदिवासी महासंघ की प्रदेश स्तरीय बैठक संपन्न

अनुसूचित जनजाति में शामिल करने की उठाई मांग

डीजे न्यूज, धनबाद :शनिवार को एलसी रोड हीरापुर स्थित उत्सव भवन में घटवार/ घटवाल आदिवासी महासभा का प्रदेश स्तरीय बैठक प्रदेश अध्यक्ष काशीनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पूर्व मंत्री हरि नारायण राय उपस्थित हुए।

बैठक में मुख्य रूप से घटवार / घटवाल जाति को अनुसूचित जनजाति में शामिल करने पर चर्चा हुई। जातिय जनगणना, एसआइआर पर जानकारी साझा की गई। संगठन  की मजबूती  एवं विस्तार पर चर्चा की गई। बैठक का संचालन सहदेव सिंह प्रदेश  संयोजक ने किया । बैठक में कृष्णा  सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष, नारायण  राय, भोला सिंह, कल्याणी प्रसाद सिंह, गोपाल राय , दिलीप सिंह , विष्णु राय ,सीताराम राय, रीतलाल सिंह, सुरेश राय, रमेश राय, श्याम देव राय,उमा देवी, गायत्री देवी, सोनिया देवी, गंगाधर राय , बीरबल राय,प्रेम राय,प्राण राय, गंगाधर राय , विशु राय, सपन राय,  राजेश राय, सुभाष सिंह सहित कई उपस्थित हुए।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top