Advertisements

घरेलू विवाद में 25 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या
डीजे न्यूज, झरिया, धनबाद:
बोर्रागढ़ ओपी क्षेत्र के पाथरबंग्ला जामाडोबा निवासी अशोक राम के पुत्र 25 वर्षीय पंकज कुमार ने घरेलू विवाद के चलते बुधवार को फंदे से लटककर अपनी जान दे दी। घटना के समय घर पर मा, पिता नही थे, जबकि मृतक की पत्नी मायके चली गई है।
पड़ोसियों का कहना है की पंकज की 6 माह पूर्व शादी हुई हैं। पत्नी अपने पति से झगड़ा कर मायके चली गई है। सूचना पाकर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराएगी।