घर – घर जाकर जाॅब कार्डधारकों से संपर्क करेंगें माकपा कार्यकर्ता देशव्यापी हड़ताल को सफल बनाने का किया गया आह्वान

Advertisements

घर – घर जाकर जाॅब कार्डधारकों से संपर्क करेंगें माकपा कार्यकर्ता

देशव्यापी हड़ताल को सफल बनाने का किया गया आह्वान

डीजे न्यूज, रांची:
भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की झारखंड राज्य कमिटी के आह्वान पर केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा मनरेगा खत्म कर वी बी जी ग्रामजी लाए जाने के खिलाफ महात्मा गांधी के शहीदी दिवस से राज्यव्यापी अभियान का शुभारंभ शुक्रवार को हुआ। पार्टी के राज्य कार्यालय में  दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के रांची, गुमला, लोहरदगा, खुंटी और गुमला जिले से आए पार्टी के जिला सचिवों समेत प्रमुख कार्यकर्ताओं ने इस अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया। इसी तरह की बैठकें उत्तरी छोटानागपुर, कोल्हान, पलामु और संताल परगना प्रमंडलों में भी की जा रही है। इस अभियान के अंतर्गत झारखंड के सभी जिलों में पार्टी  कार्यकर्ता गांवों में जाकर मनरेगा जाॅब कार्डधारी ग्रामीणों से मिलकर मनरेगा की उपलब्धियों को बताएंगें और मोदी सरकार द्वारा गरीबों के रोजगार पर किए गए हमले को रेखांकित करेंगें। साथ ही केंद्र सरकार की वी. बी. जी ग्रामजी को रद्द कर मनरेगा को वापस लाने के लिए जनमत तैयार करेंगें। यह अभियान 12 फरवरी को अपने उत्कर्ष पर पहुंचेगा जब 4 लेबर कोड रद्द किए जाने की मांग पर संयुक्त ट्रेड यूनियन मंच द्वारा आयोजित देशव्यापी हड़ताल के साथ एकजुटता व्यक्त करते हुए झारखंड में भी दो घंटे का रास्ता रोको कार्यक्रम किया जाएगा।
इस अभियान का उद्घाटन करते हुए माकपा के राज्य सचिव प्रकाश विप्लव ने कहा कि वर्तमान केंद्र सरकार मेहनतकशों के जीवन और जीविका पर संगठित हमले कर रही है। एक ओर वह देश की प्राकृतिक संपदा की लूट के लिए कार्पोरेट घरानों को खुली छूट दे रही है वहीं दूसरी ओर मजदूरों – किसानों के अधिकारों को सीमित करते हुए उन्हें गरीबी के दलदल में धकेल रही है जिसका जबर्दस्त विरोध किया जाएगा। 12 फरवरी की देशव्यापी हड़ताल इस विरोध की ओर उठा हुआ एक मजबूत कदम है।
कार्यक्रम में समीर दास, अमल आजाद और रवि सिंह ने वक्तव्य रखा और अध्यक्षता प्रफुल्ल लिंडा ने की।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top