घड़बड़ पंचायत सचिवालय में लाइब्रेरी का शुभारंभ
डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): घड़बड़ पंचायत सचिवालय में मंगलवार को सिंदरी के विधायक चंद्रदेव महतो ने ज्ञान केंद्र (लाइब्रेरी) का उद्घाटन किया। विधायक ने कहा कि ज्ञान केंद्र से यहां के छात्र-छात्राओं को काफी लाभ होगा। मौके पर उप प्रमुख आशा देवी, मुखिया मिट्ठू सरखेल, स्वप्न कुमार महतो, पूर्व मुखिया दिनेश सरखेल, नंदकिशोर पाल, रामपद गोराई, मफिजुद्दीन अंसारी, किशन बाउरी, शिवलाल रजवार आदि थे।