आंबेडकर व पीएम आवास निर्माण में तेजी लाने का निर्देश

Advertisements

आंबेडकर व पीएम आवास निर्माण में तेजी लाने का निर्देश

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से बीडीओ प्रभाष चंद्र दास ने मंगलवार को अपने कार्यालय कक्ष में अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ बैठक की। बीडीओ ने बताया कि मनरेगा कर्मियों के हड़ताल के बावजूद क्षेत्र पंचायत सचिव, स्वयंसेवक आदि कर्मियो के द्वारा मनरेगा का कार्य तेजी से चलाया जा रहा है। वहीं जल जीवन मिशन के तहत भीषण गर्मी को देखते हुए खराब चापाकल एवं सोलर जलमीनारों की मरम्मती का कार्य किया जा रहा है। अब तक 50 से अधिक जलमीनार एवं 50 से अधिक चापाकलों की मरम्मती का कार्य किया जा चुका है। इसके अलावा 15वी वित्त आयोग के तहत विकास योजनाओं तथा अंबेडकर आवास, पीएम आवास निर्माण का कार्य में तेजी लाने का निर्देश कर्मचारियों को दिया गया। वही गर्मी को देखते हुए सभी पंचायत एवं कार्यालय में पेयजल की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया। बैठक में बीपीआरओ मोहम्मद आलम, अस्सिटेंट इंजीनियर मुकेश कुमार, सभी पंचायत सचिव, कोऑर्डिनेटर , कंप्यूटर ऑपरेटर आदि कर्मचारी मौजूद थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top