गौ तस्करी और अवैध बूचड़खाने पर लगाएं प्रतिबंध नहीं तो झारखंड में होगा उग्र आंदोलन : जाकिर हुसैन

Advertisements

गौ तस्करी और अवैध बूचड़खाने पर लगाएं प्रतिबंध नहीं तो झारखंड में होगा उग्र आंदोलन : जाकिर हुसैन

डीजे न्यूज, गिरिडीह : संयुक्त सनातन गौ रक्षा वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष (अल्पसंख्यक मोर्चा) जाकिर हुसैन खान ने एक प्रेस बयान जारी कर झारखंड में बढ़ती गौ तस्करी और अवैध बूचड़खानों पर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर जीशान चौहान के निर्देशानुसार संगठन के पदाधिकारी लगातार शासन-प्रशासन से अवैध गौ तस्करी और बूचड़खानों पर तत्काल प्रतिबंध लगाने की मांग कर रहे हैं।

जाकिर हुसैन ने स्पष्ट किया कि यदि मांगों को शीघ्र पूरा नहीं किया गया, तो संयुक्त सनातन गौ रक्षा वाहिनी झारखंड में उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगी।

उन्होंने गिरिडीह जिले को गौ तस्करी और अवैध बूचड़खानों का हब बताते हुए कहा कि प्रशासन को इस पर तत्काल कठोर कार्रवाई करनी चाहिए।

हुसैन ने यह भी कहा कि वे जल्द ही झारखंड के मुख्यमंत्री और राज्य के डीजीपी से मुलाकात कर गौ तस्करी और अवैध बूचड़खानों पर रोक लगाने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग करेंगे।

संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने जल्द कार्रवाई नहीं की, तो पूरे राज्य में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top