फिरौती के लिए अगवा दोनों युवकों को जामताड़ा पुलिस ने सुरक्षित बरामद किया, फिरौती गिरोह के पाँच अपराधी गिरफ्तार

Advertisements

फिरौती के लिए अगवा दोनों युवकों को जामताड़ा पुलिस ने सुरक्षित बरामद किया, फिरौती गिरोह के पाँच अपराधी गिरफ्तार

डीजे न्यूज, जामताड़ा : करमाटाड़ थाना क्षेत्र में दो युवकों के अपहरण की गुत्थी पुलिस ने महज कुछ ही दिनों में सुलझा ली। पुलिस ने अपहृत आरिफ अंसारी और इकराम अंसारी को सुरक्षित बरामद करते हुए इस घटना में शामिल फिरौती गिरोह का पर्दाफाश कर लिया है। गिरोह के पाँच सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है।

जामताड़ा के पुलिस अधीक्षक राज कुमार मेहता के निर्देशन और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जामताड़ा के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने गिरिडीह पुलिस के सहयोग से यह कार्रवाई की। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी साइबर ठगों को निशाना बनाते थे—पहले उनकी रेकी करते, फिर अपहरण कर मोटी फिरौती की मांग करते थे।

गिरफ्तार आरोपी:

आजाद अंसारी उर्फ नुनुवा, पिता दुखन अंसारी, साकिन– बनसुमी, थाना– मारगोमुडा, जिला– देवघर

मिस्टर अंसारी, पिता स्व. हफिज अंसारी, साकिन– भदवाकुर्द, थाना– अहिल्यापुर, जिला– गिरिडीह

समद अंसारी, पिता असलम अंसारी, साकिन– छायाटाड़, सुब्दीडीह, थाना– करमाटाड़

शिवलाल मरांडी, पिता स्व. बुधन मरांडी, साकिन– धरमपुर, थाना– नारायणपुर, जिला– जामताड़ा

अब्दुल हसीब, पिता मो. सरफराज अंसारी, साकिन– सुब्दीडीह, छायाटाड़, थाना– करमाटाड़, जिला– जामताड़ा

जब्त सामान:

एक देशी कट्टा

दो जिंदा कारतूस

बोलेरो वाहन संख्या JH04H-6042

तीन मोबाइल फोन

छापेमारी दल में शामिल अधिकारी व जवान:

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विकास आनंद लागुरी, पुलिस निरीक्षक रविन्द्र नाथ यादव, साईबर थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो, करमाटाड़ थाना प्रभारी चन्दन कुमार तिवारी, अनुसंधानकर्ता विकाश कुमार तिवारी, अहिल्यापुर थाना प्रभारी गुलाम गोष, गांडेय थाना प्रभारी आनंद सिंह, नारायणपुर थाना से साकेत प्रताप देव व अमर सिंह तापे सहित तकनीकी शाखा व रिजर्व गार्ड के जवान—संतोष कुमार, सुशिल कुमार झा, चुनकुलाल हेम्ब्रम, शुभांकर कुमार सिंह, शिवसागर मरांडी, संतोष दास और मोहरिल सोरेन—इस अभियान में शामिल रहे।

पुलिस अधीक्षक राज कुमार मेहता ने टीम की सराहना करते हुए कहा कि अपराध पर त्वरित कार्रवाई ही जामताड़ा पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने साफ कहा कि अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top