एटीएस डीएसपी प्रदीप कुमार निलंबित
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निलंबित करते हुए उनके विरुद्ध विभागीय कार्यवाही का दिया आदेश
डीजे न्यूज, रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रदीप कुमार, तत्कालीन पुलिस उपाधीक्षक, एटीएस, रांची को निलंबित करते हुए उनके विरुद्ध विभागीय कार्यवाही संचालित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। कहा है कि उनके आचरण तथा कृत्यों से पुलिस की गरिमा तथा छवि पर विपरीत प्रभाव पड़ा है, जिस वजह से उनके विरुद्ध कार्रवाई करने का आदेश दिया है।