एसडीएम को पदोन्नति देकर बनाएं नगर निगम का प्रशासक : निर्मल झुनझुनवाला

Advertisements

एसडीएम को पदोन्नति देकर बनाएं नगर निगम का प्रशासक : निर्मल झुनझुनवाला

डीजे न्यूज, गिरिडीह : गिरिडीह जिला चैंबर आफ कॉमार्स के अध्यक्ष निर्मल झुनझुनवाला ने नगर निगम क्षेत्र की आम जनता की ओर से एक स्वर में यह मांग की है कि गिरिडीह के वर्तमान अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम), जिनका कार्यकाल पूर्ण हो चुका है, उन्हें पदोन्नति के साथ नगर निगम गिरिडीह का प्रशासक नियुक्त किया जाए। यह अपील सीधे तौर पर राज्य के शीर्ष नेतृत्व से की गई है।

इस संबंध में निर्मल झुनझुनवाला ने नीय मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, मंत्री एवं गिरिडीह विधायक सुधिव्य कुमार, राज्यसभा सदस्य सरफराज अहमद तथा गांडेय विधायक कल्पना सोरेन से विशेष आग्रह किया है कि वे गिरिडीह की जनता की इस वाजिब मांग को गंभीरता से लें और जनहित में उचित निर्णय लें। झुनझुनवाला का कहना है कि वर्तमान एसडीएम ने अपने कार्यकाल के दौरान प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता, कुशल प्रबंधन और जनता से सीधा संवाद स्थापित कर विश्वास अर्जित किया है। यदि उन्हें नगर निगम का प्रशासक नियुक्त किया जाता है तो निगम क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिलेगी और नागरिकों की समस्याओं का समाधान भी प्रभावी रूप से किया जा सकेगा। गिरिडीह की जनता को आशा है कि जनप्रतिनिधि इस जनभावना का सम्मान करेंगे और जल्द ही सकारात्मक निर्णय लेकर क्षेत्रवासियों को राहत प्रदान करेंगे। इधर नागरिकों ने विश्वास जताया है कि वे इस सहयोग के लिए हमेशा राज्य सरकार और जनप्रतिनिधियों के आभारी रहेंगे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top