एक्यूप्रेशर शिविर में दूसरे दिन भी उमड़ी भीड़

एक्यूप्रेशर शिविर में दूसरे दिन भी उमड़ी भीड़

डीजे न्यूज, गिरिडीह : रोटरी गिरिडीह के तत्वावधान में रोटरी नेत्र चिकित्सालय में आयोजित पांच दिवसीय एक्यूप्रेशर एवं नेचुरोपैथी (प्राकृतिक चिकित्सा) कैंप के दूसरे दिन सोमवार को भी मरीजों का तांता लगा रहा। इस शिविर में राजस्थान से आए प्रसिद्ध थेरेपिस्ट रबींद्र विश्नोई एवं राजेंद्र विश्नोई के नेतृत्व में चार सदस्यीय विशेषज्ञ टीम बिना किसी दवा के केवल एक्यूप्रेशर और प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति के माध्यम से लोगों की विभिन्न शारीरिक समस्याओं का प्रभावी इलाज कर रहे है।

प्राकृतिक उपचार तकनीकों का लाभ उठाने के लिए स्थानीय लोग बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। शिविर को सुचारू और सफल बनाने में रोटरी गिरिडीह के अध्यक्ष अमित गुप्ता, सचिव मनीष वर्णवाल एवं शिविर संयोजक अमित अग्रवाल समेत रोटरी परिवार के सभी सदस्य सक्रिय भूमिका निभाते हुए अपना अहम योगदान दे रहे हैं।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top