एचयूआरएल सिंदरी परिसर में हेल्थ सेंटर खुला

Advertisements

एचयूआरएल सिंदरी परिसर में हेल्थ सेंटर खुला

 

कर्मचारियों के साथ स्थानीय लोगों को भी मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा

डीजे न्यूज, तिसरा(धनबाद) : एचयूआरएल सिंदरी परिसर में नवनिर्मित एचयूआरएल हेल्थ सेंटर का विधिवत उद्घाटन बीयूएच–सिंदरी गौतम माझी द्वारा किया गया। उद्घाटन समारोह में एचयूआरएल के अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

नव स्थापित हेल्थ सेंटर का मुख्य उद्देश्य एचयूआरएल के कर्मचारियों के साथ-साथ सिंदरी क्षेत्र के स्थानीय निवासियों को बेहतर, सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना है। इस हेल्थ सेंटर में आधुनिक चिकित्सा संसाधनों के माध्यम से प्राथमिक उपचार, स्वास्थ्य परामर्श तथा आवश्यक चिकित्सकीय सेवाएं प्रदान की जाएंगी, जिससे लोगों को समय पर इलाज मिल सकेगा।

इस अवसर पर एचयूआरएल प्रबंधन ने कहा कि यह पहल कंपनी की कर्मचारी कल्याण एवं सामुदायिक स्वास्थ्य के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाती है। प्रबंधन का मानना है कि स्वस्थ कर्मचारी और स्वस्थ समाज ही सतत विकास की मजबूत नींव होते हैं।

एचयूआरएल प्रबंधन ने विश्वास व्यक्त किया कि यह हेल्थ सेंटर न केवल कंपनी के कर्मचारियों बल्कि पूरे सिंदरी क्षेत्र के लोगों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा और स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच को और अधिक सुदृढ़ करेगा।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top