डुमरी का प्रवासी मजदूर पुणे रेलवे स्टेशन से लपता, परिजनों ने लगाई मदद की गुहार
डीजे न्यूज, गिरिडीह : डुमरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत कुलगो निवासी गिरधारी सिंह के 20 वर्षीय पुत्र कृष्णा सिंह उर्फ बंटी जो पिछले 29 मार्च को पुणे काठवाडी में बन रहे रिंग रोड में अपने चाचा मेघवाल सिंह के साथ काम करने के लिए गए थे, ह छह जुलाई से पुणे रेलवे स्टेशन से लापता है। वह आरवीआर कंपनी में कार्यरत था। उसने फोन पर परिवार को बताया था कि वह घर आ रहा है। उसके बाद से ही उसका मोबाइल बंद आ रहा है। इससे परिवार के लोगों को शक हो रहा है कि कृष्णा सिंह के साथ कोई अप्रिय घटना हुई है । उन्हें किसी अनहोनी की आशंका सता रही है। परिवार के सामने अब दो जून की रोटी का इंतजाम करना भी मुश्किल हो गया है। माता पिता हर पल उनके सकुशल लौटने की राह देख रही हैं और अपने बेटे को याद करके रोते हैं। अपने बेटे की खोजबीन के लिए सरकार से गुहार लगा रही है।इसकी सूचना मिलने पर प्रवासी मजदूर के हित में काम करने वाले सिकंदर अली लापता युवक के घर पहुंचे और परिजनों को मदद का भरोसा दिया। उन्होंने झारखंड सरकार से जल्द से जल्द खोजबीन करने की मांग की है।
उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र का मुख्य मुद्दा पलायन और प्रवासी मजदूरों की समस्या का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है।ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर कब तक झारखंड के युवा रोजगार के लिए दूसरे प्रदेशों में जाते रहेंगे। सरकार को चाहिए कि राज्य में ही रोजगार की ठोस व्यवस्था करे, ताकि मजदूरों को रोजगार के लिए पलायन नहीं करना पड़े।