दुमका में भाजपा की कार्यशाला : संगठन की संरचना, पार्टी की विचारधारा तथा जनसेवा में अपनी भूमिका से रूबरू हुए कार्यकर्ता 

Advertisements

दुमका में भाजपा की कार्यशाला : संगठन की संरचना, पार्टी की विचारधारा तथा जनसेवा में अपनी भूमिका से रूबरू हुए कार्यकर्ता 

डीजे न्यूज, दुमका : भारतीय जनता पार्टी द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत योजना बैठक को लेकर शुक्रवार को अग्रसेन भवन, दुमका में कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश मंडल ने की। मुख्य अतिथि के रूप में प्रशिक्षण महाअभियान प्रदेश टोली की सदस्या प्रियंका रंजन उपस्थित रहीं, जबकि पूर्व सांसद सुनील सोरेन विशेष रूप से मौजूद रहे।

कार्यशाला में कार्यकर्ताओं को संगठन की संरचना, पार्टी की विचारधारा तथा जनसेवा में उनकी भूमिका के बारे में विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण सत्र के दौरान संगठनात्मक मजबूती, बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता, जनसंपर्क अभियान तथा केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने के विषय पर भी चर्चा की गई। साथ ही सोशल मीडिया और जनसंपर्क के माध्यम से पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया गया।

 

मुख्य अतिथि प्रियंका रंजन ने अपने संबोधन में कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान कार्यकर्ताओं को वैचारिक और संगठनात्मक रूप से मजबूत बनाने की महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता केवल राजनीतिक कार्यकर्ता नहीं बल्कि समाज सेवा का वाहक होता है। उन्होंने सभी मंडलों में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को इससे जोड़ने का आह्वान किया।

 

पूर्व सांसद सुनील सोरेन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत उसका समर्पित कार्यकर्ता है। प्रशिक्षण के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संगठन की कार्यप्रणाली और विचारधारा को गहराई से समझने का अवसर मिलता है, जिससे वे जनता के बीच अधिक प्रभावी ढंग से काम कर सकते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहकर केंद्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आग्रह किया।

 

निवर्तमान जिलाध्यक्ष गौरवकांत ने कहा कि प्रशिक्षण महाअभियान संगठन को जमीनी स्तर तक सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। मंडल स्तर पर व्यापक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर नए एवं पुराने कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा और संगठनात्मक कार्यप्रणाली से जोड़ना आवश्यक है।

 

निवास मंडल ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद और अंत्योदय के सिद्धांतों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भाजपा का उद्देश्य समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास और सेवा का लाभ पहुंचाना है।

 

कार्यक्रम के अंत में जिलाध्यक्ष रूपेश मंडल ने कहा कि आने वाले दिनों में जिले के सभी मंडलों में प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित कर संगठन को और मजबूत बनाया जा सके।

 

इस अवसर पर निवास मंडल, गौरव कांत, अनुज आर्या, अमिता रक्षित, मनोज पांडे, धर्मेंद्र सिंह, बबलू मंडल, विवेकानंद राय, मार्शल ऋषिराज टुडू, नीतू झा, श्रीधर दास, रमेश मुर्मू, ओम केशरी, पिंटू साह, मृणाल मिश्रा, दीप्तांशु कोचगवे, सुभाष यादव, बिनोद यादव, नवल किशोर मांझी, महेंद्र मंडल, भोला मांझी, अभिजित सुमन, तरुण नंदी, मनीष कुमार, गणपति पाल, नंदकिशोर मंडल, सहदेव मरांडी, अजय सिंह, विद्युत चरण मंडल, पंकज वर्मा, संतोष साह, अजय गुप्ता, सुजीत यदुवंशी, दीपाली मंडल, भुनेश्वर मंडल, प्रवेश यादव, कुंदन पाठक सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top