डॉ. शालिनी को अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में मिला ज्ञानचंद एकेडमिक एक्सीलेंस अवार्ड

0

डीजे न्यूज, गिरिडीह : स्कॉलर बीएड कॉलेज की उप प्राचार्या डॉ शालिनी खोवाला को भारतीय आर्थिक संघ के अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान ज्ञानचंद अकादमी एक्सीलेंस अवार्ड से नवाजा गया है। बताया गया कि दी इंडियान इकोनॉमी एसोसिएशन के द्वारा इस अवार्ड समारोह का आयोजन रांची में 29 दिसम्बर को किया गया था जिसमें श्यामा प्रसाद मुखर्जी यूनिवर्सिटी व रांची यूनिवर्सिटी द्वारा संयुक्त रूप से होस्ट किया गया था। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस मौजूद थे।

इस दौरान प्रोफेसर तपन शांडिल्य, कुलपति श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, रांची, प्रोफेसर आर.एस. कुरील, कुलपति, महात्मा गांधी बागवानी और वानिकी विश्वविद्यालय, तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो जवाहर लाल, प्रो. एस.पी. साही, पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय, पटना, प्रोफेसर अजीत कुमार सिन्हा, वीसी, रांची विवि द्वारा डॉ खोवाला को संयुक्त रूप से अवार्ड प्रदान किया।

डॉ शालिनी खोवाला ने अवार्ड मिलने पर खुशी जताई है। कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से वैश्विक स्तर पर हमें एक दूसरे के विकास से संबंधित बातें सीखने को मिलती है और सामरिक दृष्टि से हम सभी नई चीजों से रूबरू होते हैं।

 

डॉ शालिनी शुरू से ही शिक्षा जगत से जुड़ी हुई और शिक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहती हैं। डॉ शालिनी वर्तमान में स्कॉलर बी एड कॉलेज की उप प्राचार्या हैं और शैक्षिक जगत में अपना निरंतर योगदान दे रहीं हैं।

वह

गिरिडीह जैसे छोटे शहर को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए सदैव तत्पर रहती हैं।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *