गिरिडीह से तीन माओवादी गिरफ्तार

0

डीजे न्यूज, गिरिडीह : गिरिडीह के बगोदर एवं डुमरी इलाके से बोकारो पुलिस ने तीन माओवादियों को गिरफ्तार कर लिया।
बेरमो अनुमंडल के पेक नारायणपुर थाना की पुलिस ने छापेमारी अभियान चला कर तीनों गिरफ्तार कर शनिवार देर शाम कड़ी सुरक्षा के बीच तेनुघाट जेल भेज दिया है। गिरफ्तार नक्सलियों में गिरिडीह जिला के बगोदर थाना क्षेत्र अंतर्गत अलगडीहा निवासी फुटानी उर्फ कोलेश्वर कुमार शर्मा उर्फ कोलेश्वर ठाकुर एवं गिरिडीह के ही निमियाघाट थाना क्षेत्र निवासी बाबूराम मरांडी व डोलाराम मरांडी शामिल हैं। तीनों को पुलिस पिछले दस साल से पकड़ने का प्रयास कर रही थी। फुटानी को उसके घर से करीब पांच सौ मीटर दूर स्थित एक मंदिर के पास से गिरफ्तार किया गया है, वहीं बाबूराम मरांडी व डोलाराम को उसके घर से बाहर से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार तीनों नक्सली के खिलाफ पेंक नारायणपुर थाना में कांड संख्या-08/2010, 161/2014 व 168/2014 के तहत प्राथमिक दर्ज है।

———

2008 में पलामू-सारूबेड़ा मुख्य पथ में लगाए थे 97 लैंड माइंस
नक्सली फुटानी उर्फ कोलेश्वर कुमार शर्मा सहित अजय कुमार महतो, संतोष महतो, शिबू मांझी, बालदेव मांझी, चंद्रु मांझी, बाबूराम मरांडी, व डालोराम मरांडी सहित अन्य 10-12 हथियार बंद माओवादी पुलिस बल पर हमला कर हथियार लुटने के लिए 2008 में पलामू-सारूबेड़ा मुख्य पथ पर करीब आधा किलोमीटर दूर तक 97 लैंड माइंस लगाए थे। लेकिन पुलिस को समय रहते उक्त माइंस की सूचना पहले ही मिल गई थी। जिसके बाद पुलिस ने उक्त माइंस को बरामद कर नष्ट कर दिया था। इसके अलावे 2014 विधान सभा चुनाव में बुडगड्ढा-पेंक मुख्य पथ के जमुनिया मोड के समीप पुलिया में लैंड माइन लगा पुलिस के गश्ती वाहन को उड़ाने की योजना थी। पुलिस की सतर्कता से वह योजना भी असफल हो गई थी।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *