दोपहर एक बजे तक बढ़ा मतदान प्रतिशत, धनवार नगर पंचायत फिर सबसे आगे

Advertisements

दोपहर एक बजे तक बढ़ा मतदान प्रतिशत, धनवार नगर पंचायत फिर सबसे आगे

डीजे न्यूज, गिरिडीह : नगर निकाय चुनाव के तहत जिले के विभिन्न नगर निकाय क्षेत्रों में दोपहर 11 बजे से 01 बजे तक मतदान की रफ्तार में तेजी देखी गई। सुबह की तुलना में मतदाताओं की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। कई मतदान केंद्रों पर महिला एवं युवा मतदाताओं की अच्छी भागीदारी देखने को मिली।

11 से 01 बजे तक जारी आंकड़ों के अनुसार मतदान प्रतिशत इस प्रकार रहा —

गिरिडीह नगर निगम – 33.55 प्रतिशत

बड़की सरैया नगर पंचायत – 35.13 प्रतिशत

धनवार नगर पंचायत – 39.63 प्रतिशत

अब तक के आंकड़ों के अनुसार धनवार नगर पंचायत में सर्वाधिक मतदान दर्ज किया गया है, जबकि गिरिडीह नगर निगम क्षेत्र में मतदान प्रतिशत अपेक्षाकृत कम रहा। प्रशासन द्वारा सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। आगामी घंटों में मतदान प्रतिशत में और बढ़ोतरी की संभावना है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top