दूहाटांड़ में ज्वेलर्स दुकान में बड़ी चोरी, तीन लाख के जेवरात लेकर अपराधी फरार 

दूहाटांड़ में ज्वेलर्स दुकान में बड़ी चोरी, तीन लाख के जेवरात लेकर अपराधी फरार

वेंटिलेशन काटकर दुकान में घुसे बदमाश, 50 हजार कैश समेत सोना-चांदी के जेवरात पर किया हाथ साफ

डीजे न्यूज, धनबाद : धनसार थाना क्षेत्र के दूहाटांड़ में अपराधियों ने एक ज्वेलर्स दुकान को निशाना बनाया है। बदमाश दुकान का वेंटिलेशन काटकर अंदर घुसे और करीब तीन लाख रुपये के नकदी व सोना-चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी सुबह दुकान खोलने पहुंचे संचालक को हुई।

धनसार थाना क्षेत्र के दूहाटांड़ स्थित प्रतीक ज्वेलर्स में बीती रात चोरों ने चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि चोर दुकान का वेंटिलेशन काटकर अंदर दाखिल हुए और दुकान में रखे नकदी समेत सोना-चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए। सुबह दुकान संचालक सोनू वर्मा जब दुकान खोलने पहुंचे, तो वेंटिलेशन कटा हुआ देखकर उन्हें चोरी की जानकारी हुई। जांच करने पर दुकान से करीब 50 हजार रुपये नकद, सोने की बालियां, झुमके, नथिया और चांदी के जेवरात गायब मिले। सोनू वर्मा के मुताबिक चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब तीन लाख रुपये है। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना धनसार थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, दुकान संचालक ने बताया कि उन्होंने बैंक से लोन लेकर अपना रोजगार शुरू किया था। ऐसे में दुकान में हुई चोरी से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। पुलिस अब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य सुरागों के आधार पर चोरों की पहचान और गिरफ्तारी में जुटी है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top