Advertisements


दो सौ वर्ष पुरानी है सुरुंगा देव टोला का दुर्गोत्सव
डीजे न्यूज, तिसरा(धनबाद): सुरुंगा देव टोला में
200 वर्षों से मां दुर्गा की पूजा हो रही है। पूजा कमेटी के अध्यक्ष चंडी चरण देव ने बताया कि पूर्वजों की परंपरा को हम लोग निभा रहे हैं। यहां बलि पूजा की भी प्रथा है। चंदनकियारी से आए आचार्य हीरालाल शास्त्री, भीम पांडे, किशन पांडे, सुखदेव पांडे विधिवत पूजा संपन्न कराते हैं। तालाब से जल लाकर मां गंगा की सबसे पहले पूजा की जाती है। मौके पर जगत पतिदेव, अजीत देव, वेद प्रकाश देव, पशुपतिनाथ देव, धीरन सिंह , प्रदीप देव, दिलीप देव , अजय देव, ओमप्रकाश देव, राजा रामदेव, परमानंद देव, जयप्रकाश देव आदि शामिल थे।
