Advertisements

दो नक्सली समेत आधा दर्जन बंदी अस्पताल से इलाज के बाद गिरिडीह जेल लौटे
डीजे न्यूज, गिरिडीह : गिरिडीह जेल में बंद छह बंदियों को शुक्रवार को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। इन बंदियों में हार्डकोर नक्सली संतोष किस्कू, महिला नक्सली प्रभा सोरेन के अलावा रामबिलास यादव, परमेश्वरी भुल्ला, छोटू कुमार राम और बालगोविंद महतो शामिल हैं। सभी को सर दर्द और तेज बुखार से पीड़ित बताया गया। सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने जांच के बाद सभी को वापस जेल भेजा।