दिवंगत भूतनाथ के परिजनों को बीपीएचओ ने किया आर्थिक सहयोग

Advertisements

दिवंगत भूतनाथ के परिजनों को बीपीएचओ ने किया आर्थिक सहयोग

डीजे न्यूज, पूर्वी टुंडी(धनबाद) : पूर्वी टुंडी प्रखंड अंतर्गत गांव हलकट्टा, धनबाद के एक अत्यंत गरीब परिवार के भूतनाथ कुमार के असामयिक निधन से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल व्याप्त है। इस दुखद घड़ी में भारतीय प्रजापति हिरोज आर्गेनाइजेशन संगठन (BPHO) धनबाद की ओर से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान कर मानवीय संवेदना का परिचय दिया गया।

इस अवसर पर बीपीएचओ के राष्ट्रीय महासचिव प्रकाश कुमार, जिला अध्यक्ष वूंदावन कुमार, जिला महामंत्री अशोक कुमार, जिला उपाध्यक्ष अजीत पंडित, वरिष्ठ समाजसेवी रामबल्लब कुमार (GM, धीरेन कुम्भकार, विकास कुमार, महादेव कुमार, रामकिष्टो कुमार, राजकुमार सहित अन्य ग्रामीणों की उपस्थिति में परिवार को आर्थिक मदद सौंपी गई। साथ ही संगठन की ओर से पीड़ित परिवार को हर संभव पारिवारिक सहयोग देने का आश्वासन देते हुए संत्वना प्रकट की गई। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि ऐसे पुनीत और मानवीय कार्य समाज की एकजुटता को दर्शाते हैं। इस सहयोगात्मक प्रयास में समाज के सभी सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top