दिशोम गुरु शिबू सोरेन की मनी जयंती
झामुमो नेता ने असहायों के बीच बांटे कंबल
डीजे न्यूज, सिजुआ(धनबाद): नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत वार्ड छह में रविवार को दिशोम गुरु शिबू सोरेन की जयंती मनाई गई। झामुमो कार्यकर्ता सहित आमजनों ने दिशोम गुरू की तस्वीर पर माल्यार्पण कर नमन किया। दिशोम गुरू की स्मृति में कंबल का वितरण किया गया। मोर्चा के कतरास नगर अध्यक्ष सुमित कुमार महतो ने जरूरतमंद और असहायों को कंबल प्रदान किया। उन्होंने कहा कि गुरुजी के लंबे संघर्षों का परिणाम है कि झारखंड अलग राज्य के रूप में स्थापित हुआ है। झारखंड को अलग राज्य बनाने के लिए लंबी लड़ाई लड़ी। उनसे प्रेरणा लेकर आज हम सबको उनके सपनों का झारखंड बनाने का संकल्प लेना होगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता वार्ड अध्यक्ष विशाल चौहान ने की। संचालन देवनारायण रजवार ने किया। मौके पर कृष्ण लाला, राजेश महतो, रंजीत गुप्ता, बसंत सर, किरण देवी, सूरज गुप्ता, बीजू कुमार, छोटू कुमार, अमर गुप्ता, दीपक चौहान, सूरज चौहान आदि उपस्थित थे।