Advertisements
धनबाद क्रिकेट कोचिंग कैंप का समर कैंप शुरू
डीजे न्यूज, धनबाद: सीसीडबलूओ मैदान में मंगलवार को धनबाद क्रिकेट कोचिंग कैंप का 15 दिवसीय समर कैंप शुरू हो गया। इस कैंप में खिलाड़ियों को क्रिकेट के स्किल के अलावा फिजिकल कंडीशनिंग कैंप पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। कैंप में राज्य स्तरीय फिजिकल कोच महादेव सिंह, राज्य स्तरीय खिलाड़ी मोहित कुमार , चंदन शर्मा आदि खिलाड़ियों को क्रिकेट की बारिकियों की जानकारी देंगे। कैंप में फिजिकल फिटनेस के अलावा स्विमिंग एवं जिम की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा विजिटिंग कोच के रूप में कई राज्य स्तरीय खिलाड़ी भी आकर खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देंगे।
कैंप के उद्घाटन के अवसर पर सिद्धार्थ गौतम ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। मौके पर पंकज पांडे भी मौजूद थे।