धनबाद के पूर्व सांसद ददई दुबे की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली के अस्पताल में हैं भर्ती 

Advertisements

धनबाद के पूर्व सांसद ददई दुबे की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली के अस्पताल में हैं भर्ती

मजदूरों की बुलंद आवाज जल्द होंगे स्वस्थ : राजेश ठाकुर

डीजे न्यूज, धनबाद/दिल्ली : धनबाद के पूर्व कांग्रेस सांसद एवं इंटक के वरिष्ठ नेता चंद्रशेखर उर्फ ददई दुबे की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिवार के लोग उनकी सेवा एवं चिकित्सा में दिन-रात लगे हुए हैं। प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राजेश ठाकुर बुधवार को अस्पताल जाकर ददई दुबे से मिले और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। राजेश ठाकुर ने कहा कि

मजदूरों के हितों की बुलंद आवाज, धनबाद के पूर्व सांसद एवं पूर्व मंत्री ददई दूबे जी से आज दिल्ली में उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। मुलाकात के दौरान उन्हें एक मजबूत नेता से कमजोर अवस्था में देखकर राजेश ठाकुर ने भावुकता जाहिर की, लेकिन यह भी विश्वास जताया कि “हिम्मत बरकरार है, जल्द स्वस्थ होकर वापस लौटेंगे।

पूर्व सांसद के प्रति स्नेह और सम्मान प्रकट करते हुए समर्थकों ने ईश्वर से उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की और आमजन से भी उनके लिए दुआ करने की अपील की।

इस अवसर पर झारखंड राज्य कृषि विपणन पर्षद के अध्यक्ष रविंद्र सिंह, ददई दुबे के पुत्र बडू, और उनके पुत्र समान टूटू भी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता जाहिर की और जल्द स्वस्थ होकर जनसेवा में लौटने की कामना की।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top