धनबाद के माले नेता मनोज साव एवं निमाई मल्लिक नहीं रहें, शोक में समर्थक
डीजे न्यूज, बलियापुर, धनबाद : भाकपा माले के दो नेता धनबाद के मनईटांड़ निवासी मनोज साव एवं बलियापुर के मनोहरटाड़ निवासी व भाकपा माले के ब्रांच सचिव निमाई मल्लिक का निधन हो गया है। दोनों के निधन से क्षेत्र के माले नेता एवं कार्यकर्ताओं में शोक है। दोनोंं कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। निधन पर शोक व्यक्त करने वालों में विधायक चंद्रदेव महतो, सुरेश प्रसाद, सुधीर महतो, राजीव मुखर्जी, विमल रवानी, मंगल महतो, सागर मंडल आदि शामिल हैं।