Advertisements




धार्मिक अनुष्ठान से बलियापुर का माहौल हुआ भक्तिमय

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद):पहाड़पुर एवं जगदीश गांव में महाशिवरात्रि के मौके पर आयोजित तीन दिवसीय अखंड हरि कीर्तन में प्रवचन सुनने के लिए लोगों की काफी भीड़ जुट रही है। पहाड़पुर में बोकारो के विनोद गंगाधर दास एवं जगदीश गांव में पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा के मूल गायक सहदेव दास द्वारा प्रस्तुत प्रवचन को सुनने के लिए प्रतिदिन सैकड़ो श्रद्धालु जुट रहे हैं। तीन दिवसीय इस कार्यक्रम को संपन्न कराने के लिए गांव के 16 आना कमेटी के लोग काफी सक्रिय हैं।




