
डीपीएस धनबाद के हेड ब्वाय बने आयुष आनंद और अभिनीत अक्षत डिप्टी हेड व्वाय
सुभांगी हेड गर्ल व पलक डिप्टी हेड गर्ल
सफलता के लिए ज्ञान के साथ धैर्य, समर्पण, निरंतर परिश्रम और दायित्व बोध आवश्यक : मुरली कृष्ण रमैया
विद्यार्थी अलंकरण विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, दायित्व बोध, आत्मविश्वास एवं मानवीय मूल्यों को विकसित करेगा : डॉ. सरिता सिन्हा
दिल्ली पब्लिक स्कूल, धनबाद में वार्षिक अलंकरण समारोह का भव्य आयोजन
डीजे न्यूज, धनबाद : दिल्ली पब्लिक स्कूल धनबाद के स्वामी विवेकानंद सभागार में दिनांक मंगलवार को विद्यालय के नवीन विद्यार्थी परिषद के वार्षिक अलंकरण समारोह का हर्षोल्लास के साथ आयोजन किया गया। अलंकरण समारोह बतौर मुख्य अतिथि बीसीसीएल के कार्मिक निदेशक मुरली कृष्ण रमैया एवं सम्मानित अतिथि व वित्त विभाग के प्रमुख पंकज कुमार सिंह उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि, सम्मानित अतिथि एवं प्राचार्या डॉ. सरिता सिन्हा ने दीप प्रज्ज्वलन तथा स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ किया गया। इसके बाद विद्यालय की प्राचार्या डॉ. सरिता सिन्हा ने अतिथियों को पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा स्वागत गीत एवं समूह गान प्रस्तुत किया गया। मुख्य अ, सम्मानित अतिथि एवं प्राचार्या ने नवीन विद्यार्थी परिषद(2025) के 45 सदस्यों को अलंकृत किया।
(वरिष्ठ वर्ग)
1. आयुष आनंद Head Boy 2. सुभांगी Head Girl 3. अभिनीत अक्षत Deputy Head Boy 4. पलक अग्रवाल Deputy Head Girl
5. वंश खेड़ा CHENAB HOUSE CAPΤΑΙΝ 6. लाराइब राजा GANGA HOUSE CAPTAIN
7. अक्षज सिन्हा JHELUM HOUSE CAPTAIN 8. हर्ष सिंह RAVI HOUSE CAPTAIN
9. रघुवीर सांडिल्य SUTLAJ HOUSE CAPTAIN 10. अंशिका कुमारी YAMUNA HOUSE CAPTAIN
(कनिष्ठ वर्ग)
1. शौर्य सिंह Head Boy
2. हीर व्यास Head Girl
3. अभिजीत भूषण & कश्मीरा शेहर CHENAB HOUSE CAPΤΑΙΝ
4.. संभव वशिष्ठ & यादवी सिंह GANGA HOUSE CAPTAIN
5 . सार्थक कुमार सिंह & टीना मंडल JHELUM HOUSE CAPTAIN
6. अंबिकेश पांडे & दीपिका ठक्कर RAVI HOUSE CAPTAIN
7. अंश चौहान & नेहा नंदिनी SUTLAJ HOUSE CAPTAIN
8. कल्याण मंडल & शांभवी सिंह YAMUNA HOUSE CAPTAIN
प्राचार्या ने नवीन विद्यार्थी परिषद के सदस्यों को पद की शपथ दिलाई। इस मौके पर उन्होंने मुख्य अतिथि, सम्मानित अतिथि एवं अभिभावकों के सहयोग के प्रति आभार प्रकट किया। कहा कि आज का यह ‘विद्यार्थी अलंकरण समारोह ‘ विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, दायित्व बोध, आत्मविश्वास एवं मानवीय मूल्यों को विकसित करेगा। अध्ययनशील, कर्मशील एवं दायित्व बोध से पूर्ण विद्यार्थी ही जीवन में सफलता प्राप्त करता है। प्राचार्या ने कहा कि वे अभिभावकों, प्रबंधन समिति एवं समस्त अनुभवी शिक्षकों के सम्मिलित प्रयत्न से विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास चाहती हैं, जिससे कि इस विद्यालय के विद्यार्थी ज्ञान एवं दायित्व बोध के साथ जीवन की हर चुनौती को स्वीकारते हुए सभी क्षेत्रों में अपनी पहचान बना राष्ट्र तथा मानवता की सेवा करें। वहीं मुख्य अतिथि बीसीसीएल के कार्मिक निदेशक मुरली कृष्ण रमैया
ने विभिन्न के दृष्टांतों के माध्यम से शब्दों की शक्ति, क्षमा के महत्व, श्रम के महत्व एवं कर्तव्य निर्वहन के महत्व को समझाया।उन्होंने अपने जीवनानुभूति को साझा करते हुए कहा कि सफलता के लिए ज्ञान के साथ-साथ धैर्य, समर्पण,निरंतर परिश्रम और दायित्व बोध आवश्यक है। उन्होंने कामना की कि विद्यालय निरंतर प्रगति की ओर बढ़ता रहे तथा इस विद्यालय में पढ़ने वाले सभी विद्यार्थी अपने लक्ष्य को प्राप्त कर जीवन में सफल हों।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की उप प्राचार्या श्रीमती कल्याणी प्रसाद ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर कनिष्ठ वर्ग की मुख्य अध्यापिका श्रीमती गीता साहा ,सभी सदनों के प्रभारी शिक्षक एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने उपस्थित रहकर विद्यार्थी परिषद के सदस्यों को शुभकामनाएं दी तथा मुख्य अतिथि , सम्मानित अतिथि एवं अभिभावकों के प्रति आभार प्रकट किया।