डीएवी पब्लिक स्कूल कुसुंडा में प्राचार्य अजीत दुबे ने कराया योगाभ्यास 

डीएवी पब्लिक स्कूल कुसुंडा में प्राचार्य अजीत दुबे ने कराया योगाभ्यास 

डीजे न्यूज, केंदुआ(धनबाद) : डीएवी पब्लिक स्कूल कुसुंडा में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विद्यालय के प्राचार्य अजीत कुमार दूबे के कुशल निर्देशन में छात्र छात्राओं और शिक्षकों ने सामूहिक रूप से योग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलदीप प्रज्वलन के साथ किया गया। संचालन विद्यालय के खेल प्रशिक्षक चंदन कुमार ने किया। विद्यालय के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन, वज्रासन, त्रिकोणासन सहित अनेक महत्वपूर्ण योग मुद्राओं का प्रदर्शन किया गया। वरीय शिक्षक एके तिवारी ने इस मौके पर कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है। यह शरीर, मन एवं आत्मा के संतुलित विकास का माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित रूप से योग को अपने दैनिक जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। अंत में सभी ने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा योग को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top