डीएवी मॉडल स्कूल में स्पिक मैके और वन महोत्सव  का आयोजन

Advertisements

डीएवी मॉडल स्कूल में स्पिक मैके और वन महोत्सव  का आयोजन
डीजे न्यूज, झरिया, धनबाद:
शनिवार को डीएवी मॉडल स्कूल में स्पिक मैके और वन महोत्सव का आयोजन किया गया। शुरुआत प्राचार्या महुआ सिंह, प्राचार्या चंद्रानी बनर्जी ( डीएवी सिजुआ), स्पिक मैके के  सदस्य सुप्रतिक सेनगुप्ता और प्राण गोपाल बंदोपाध्याय के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
प्राचार्या महुआ सिंह ने स्पिक मैके के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि इसकी स्थापना डॉ. किरण सेठ ने 1977 में आईआईटी दिल्ली में की थी। यह युवाओं के बीच भारतीय शास्त्रीय संगीत और संस्कृति को बढ़ावा देने वाली सोसायटी है। यह एक स्वैच्छिक युवा आंदोलन है जो भारतीय शास्त्रीय संगीत, शास्त्रीय नृत्य , लोक संगीत, योग , ध्यान , शिल्प और भारतीय संस्कृति के अन्य पहलुओं को बढ़ावा देकर भारतीय सांस्कृतिक विरासत के अमूर्त पहलुओं को बढ़ावा देता है ।


उन्होंने वन महोत्सव पर भी प्रकाश डाला और बताया कि हमें वन की रक्षा करनी चाहिए। जंगल ही हमारे जीवन का आधार है। इसके बिना जीवन असंभव है।
कार्यक्रम में  सुप्रतिक सेन गुप्ता  और प्राण गोपाल बंदोपाध्याय ने दो संगत प्रस्तुत किए। एक का नाम साथ संगत और दूसरे का नाम जवाबी संगत था।  सुप्रतिक सेनगुप्ता सितार और प्राण गोपाल  बंदोपाध्याय तबला वादन कर रहे थे। सुबह की प्रस्तुति में सुप्रतिक सेनगुप्ता के द्वारा राग रूपक सात ताल प्रस्तुत किया गया। दोपहर में दक्षिण भारत के कर्नाटक  के शास्त्रीय  संगीत  की प्रस्तुति दी गई । इसमें तबला पर प्राण गोपाल बंदोपाध्याय उनका साथ दे रहे थे। कार्यक्रम की प्रस्तुति बहुत ही रोचक, मनोहर और प्रभावकारी था । उपस्थित सभी छात्र-छात्राएं, शिक्षक और शिक्षिकाएं  जुगलबंदी की प्रस्तुति पर झूम उठे।
इस कार्यक्रम के उपरांत वन महोत्सव के उपलक्ष्य में प्राचार्या महुआ सिंह और चंद्रानी बनर्जी के द्वारा पौधरोपण किया गया, जिसमें आम ,पीपल, अशोक, नीम आदि के पौधे शामिल है। इस कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक, शिक्षिकाएं तथा वरिष्ठ छात्र तथा छात्राएं मौजूद थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top