तंबाकू से ही फैलती खतरनाक बीमारियां

0

डीजे न्यूज, गिरिडीह : विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर डालसा ने शहर के बड़ा चौक पर कार्यक्रम किया।इस दौरान आम जनता को जागरूक करते हुए डालसा सचिव सौरभ कुमार गौतम ने कहा कि तंबाकू का सेवन करने से विभिन्न खतरनाक बीमारियों जैसे मुंह के कैंसर गले के कैंसर, फेफड़े, सांस एवं पेट संबंधित बीमारियां के साथ साथ अन्य खतरनाक बीमारियों फैलती है।जो लोगो मे गंभीर रूप से ग्रसित होने का खतरा बना रहता है। इन बीमारियों से ग्रसित व्यक्तियों की ना सिर्फ व्यक्तिगत हानि होती है बल्कि उनके परिवार के लोगों का जीवन भी अस्त-व्यस्त हो जाता है। तंबाकू के सेवन से आर्थिक क्षति होने के साथ-साथ शारीरिक एवं पारिवारिक समस्याओं का भी सामना लोगों को करना पड़ता है। साथ ही साथ तंबाकू सेवन करने वाले एवं नशा पान करने वाले लोगों को समाज में भी अच्छी नजरों से नहीं देखा जाता है। तंबाकू एवं अन्य नशा युक्त पदार्थों का सेवन करना कानूनन अपराध की श्रेणी में भी आता है। इस प्रकार के मादक पदार्थों का प्रयोग करने वाले लोगों के विरुद्ध कानून में दंडात्मक कार्यवाही करने का भी प्रावधान है। नशा पान की आदत आम लोगों श्रमिकों एवं कम आय वर्ग के लोगों के लिए घातक परिणाम लेकर आता है जो न सिर्फ उनके निजी जीवन बल्कि पारिवारिक एवं सामाजिक जीवन को भी अस्तव्यस्त कर के रख देता है।
कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन के द्वारा झारखंड सरकार को तंबाकू उन्मूलन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु राज्य तंबाकू नियंत्रण कोषांग को इस वर्ष का सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार प्रदान करने हेतु चयन किया गया है। यह झारखंड वासियों के लिए गर्व की बात है। उन्होंने समाज के सभी लोगों को अपने अपने क्षेत्रों में तंबाकू निषेध एवं नशा उन्मूलन हेतु आम लोगों को जागरूक करने का आह्वान किया, ताकि हमारा झारखंड प्रदेश इस प्रकार के दूर्व्यसनों से बचकर उन्नति की राह पर आगे बढ़ सके।इस दौरान सभी मजदूरों के बीच पंपलेट का वितरण किया गया। अपने बीच न्यायिक पदाधिकारी को उपस्थित पाकर आमलोगों में भी खुशी की झलक देखने को मिली।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *