
दाड़दहा जोड़िया में डूबने से 14 वर्षीय किशोर की मौत
डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद):
दाड़दहा जोड़िया में गुरुवार को नहाने के क्रम में आमटाड़ निवासी 14 वर्षीय किशोर अजय गोराय पानी की धारा में बह गया। घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर पानी से उसे बाहर निकाल शहीद निर्मल महतो मेमोरियल हॉस्पिटल धनबाद ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
घटना के दौरान मृत किशोर के पिता देवीलाल गोराय भी कुछ ही दूरी पर कपड़ा धो रहा था। मृत अजय गांव के अन्य दो लड़कों के साथ बगल में नहा रहे थे। इसी क्रम में जोड़िया में डुबकी लगाने के दौरान वह डूब गया। उसे नहीं देख लोगों ने जोड़ियां के पानी में उसे ढूंढने लगा उसे बाहर निकाला। मृतक आमटांड़ गांव के देवीलाल गोराय एवं अनीता गोराय का एकलौता पुत्र था। उसका एक छोटी बहन है। पोस्टमार्टम के बाद शाम को मृतक का शव गांव पहुंचते ही माहौल गमगीन हो गया। मृत किशोर के माता-पिता समेत अन्य परिजन दहाड़ मार मार कर रो रहे थे। घटना की सूचना पाकर मुखिया संजीत गोराय, भाकपा माले के कार्यकर्ता दिलीप महतो समेत अनेक लोग उनके आवास पर पहुंचे और शोक संतृप्त परिवार को ढांढस बांधाया।