डा. श्यामा ने अपना जीवन भारत की संप्रभुता व एकता को किया समर्पित: विधायक राज
डीजे न्यूज, धनबाद:
भाजपा धनबाद महानगर की ओर से डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में मनाया गया। विभिन्न मंडलों में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनसंघ के संस्थापक को श्रद्धांजलि दी और नमन किया। सिटी सेंटर चौक धनबाद में श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए धनबाद विधायक राज सिन्हा ने कहा कि डा. श्यामा ने जनसंघ की वैचारिक नींव रखी और अपना संपूर्ण जीवन भारत की संप्रभुता और एकता को समर्पित कर दिया। उनका बलिदान आने वाली पीढियां को निरंतर प्रेरणा देता रहेगा। उन्होंने कहा था कि जो भी कार्य आरंभ करें, गंभीरता से पूर्ण करें और तब तक संतुष्ट न हो जब तक अपना सर्वश्रेष्ठ ना दे दें।