Advertisements




चुनौतियों के बीच भी सत्य को आवाज देते हैं पत्रकार

डीजे न्यूज, धनबाद: भाजपा के धनबाद जिला मंत्री सह मीडिया संयोजक पंकज सिन्हा उर्फ कुमार अमित ने प्रेस दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राष्ट्र निर्माण में प्रेस की भूमिका हमेशा से महत्वपूर्ण रही है। सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के मूल्यों को मजबूत रखते हुए समाज को दिशा देने का कार्य पत्रकार बंधु निरंतर करते आए हैं।
इस प्रेस दिवस पर हम उन सभी पत्रकार साथियों को सलाम करते हैं, जो चुनौतियों के बीच भी सत्य को आवाज देते हैं। पत्रकारों का समर्पण लोकतंत्र की असली ताकत है।
